फर्नीचर वर्कशॉप की दुकान में लगी आग, फायर सर्विस और बाजार चौकी चीता पुलिस ने कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू

कोटद्वारl गाड़ीघाट एसबीआई एटीएम के पास मालगोदाम एक फर्निचर वर्कशॉप की दुकानों में आग लग गई, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई है।


यह आग सोमवार रात करीब 7.30 बजे लगी और दमकल की गाड़ियों ने और बाजार चौकी के चीता पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया।
दुकान स्वामी नसीम अहमद द्वारा बताया गया कि के उनकी अलफिजा फर्नीचर वर्कशॉप के नाम से दुकान है जिसमें शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई थी मौके पर फायर सर्विस व चीता पुलिस मौके पर मौजूद होने से किसी जनहानि नहीं हुई है बस खाली सुख बुरादे में आग लगी है जिसको मौके पर आकर फायर सर्विस द्वारा बुझा दिया गया हैl

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!