संदिग्ध अवस्था में मिला तेंदुए का शव वन विभाग जांच में जुटी
नजीमाबाद। बिजनौर जिले के नजीमाबाद के चीनी मील के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शौच करने गईं कुछ महिलाओं ने संदिग्ध अवस्था में एक तेंदुए के शव को देखा। महिलाओं ने तत्काल उसकी जानकारी वन विभाग को दी वहीं जानकारी लगने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है, और तेंदुए की मौत के कारणों में जुटी हुई है।