पुलिस ने गहरी खाई में गिरे वाहन से घायल लोगों को रेस्क्यू कर सकुशल निकाला

 पुलिस ने गहरी खाई में गिरे वाहन से घायल लोगों को रेस्क्यू कर सकुशल निकाला

पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाली किसी भी आपदा/दुर्घटना सम्बन्धी घटना घटित होने पर तत्काल सकुशल रेस्क्यू करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में आज प्रातः समय लगभग 6:40 बजे डीसीआर के माध्यम से थाना लैन्सडाउन पर सूचना प्राप्त हुई कि दुगड्डा से गुमखाल आने वाला वाहन संख्या UK12-TA-1182 (बोलेरो) देवीखाल के पास सड़क से नीचे खाई में गिर गया है। इस सूचना पर तत्काल थाना लैंसडाउन, चौकी गुमखाल एवं चौकी दुगड्डा से पुलिस बल मय आपदा उपकरणों सहित तत्काल मौके पर पहुँचा ताथ कड़ी मशकत करते हुये घायलों का रेस्क्यू किया गया तथा घायलों को 108 एम्बूलेन्स के माध्यम से उपचार हेतु कोटद्वार अस्पताल भेजा गया। जानकारी करने पर वाहन चालक ने बताया गया कि उक्त वाहन में 06 व्यक्ति सवार थे वह वाहन को दिल्ली से लकेर पाबौ जा रहा था देवीखाल के निकट अचानक नींद की झपकी आ जाने से वाहन सड़क से नीचे गिर गया।


घायलों का नाम पताः-
1- सते सिंह पुत्र स्व0 कुंवर सिंह (चालक), निवासी-खोलिधार, पोस्ट ऑफिस चपलोड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र-26 वर्ष)।
2- पंकज सिंह पुत्र श्री भान सिंह, निवासी उपरोक्त (उम्र-22 वर्ष)।
3- करण सिंह पुत्र बचन सिंह, निवासी उपरोक्त (उम्र-52 वर्ष)।
4- श्रीमती राजेश्वरी नेगी पत्नी सुरेंद्र सिंह नेगी, निवासी-चौरासी नौठा, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र-55 वर्ष)।
5- सुरेंद्र सिंह पुत्र स्व0 प्रेम सिंह, निवासी उपरोक्त (उम्र-60 वर्ष)।
6- सुरेंद्र सिंह नेगी, पुत्र नामालूम, निवासी उपरोक्त (उम्र-55 वर्ष)।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!