सतपुली। गुमखाल सतपुली हाइवे पर मंगलवार को गुमखाल के निकट खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
एसडीआरएफ सतपुली इंचार्ज एएसआई प्रेम प्रकाश ने बताया कि मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे एसडीआरएफ टीम सतपुली को सूचना प्राप्त हुई।
कि एक व्यक्ति गुमखाल के समीप लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। खाई में गिरने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई । जिसपर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। घटना स्थल से व्यक्ति के शव को रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया । मृतक की पहचान रोशन सिंह बिष्ट पुत्र प्रकाश सिंह बिष्ट निवासी ग्राम डाबर लैंसडाउन के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस पंचनामा कर रही अग्रिम कार्यवाही कर रही है।













Leave a Reply