सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस से अभद्रता करने वाले 2 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने के मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
थाना कोटद्वार पर मुकदमा अपराध संख्या 262/25, धारा 132, 191(2), 191(3), 190, 109, 351(2), 352, 3/5 बी.एन.एस. व धारा 3 उत्तराखण्ड लोक सम्पत्ति निवारण अधिनियम के तहत कविता आदि कुल 22 नामजद तथा 10–15 अज्ञात पुरुष/महिला के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत है।
पूर्व में इस प्रकरण में पुलिस द्वारा 10 महिला एवं 04 पुरुष अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है। इसी क्रम में थाना कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा लगातार खोजबीन और सुरागरसी के उपरांत उक्त अभियोग में संलिप्त 2 वांछित अभियुक्तों को को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस टीम में।
1. उप निरीक्षक शशि भूषण जोशी
2. उप निरीक्षक विनोद चपराणा
3. अपर उप निरीक्षक हरीश पुरोहित
4. आरक्षी जमशेद
5. आरक्षी मुकेश शामिल थे।
