टैक्सी ड्राइवर की आड़ में चल रहा था नशे का धंधा, ट्रेकिंग को बनाया चरस सप्लाई का जरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूर्व में बरामद हुई 2.9 किलोग्राम चरस मामले में अभियुक्त चल रहा था लगातार फरार
कोटद्वारlवरिष्ठ पुलिस सर्वेश पंवार, द्वारा नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, नशा तस्करों की सप्लाई चेन को पूर्णतः ध्वस्त करने तथा नशे की बिक्री, आपूर्ति, परिवहन एवं वितरण से जुड़ी प्रत्येक कड़ी के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सतर्कता बढ़ाते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में, कोतवाली कोटद्वार पुलिस एवं सीआईयू की संयुक्त टीम द्वारा पूर्व में प्रभावी कार्रवाई करते हुए बीईएल रोड के समीप अभियुक्त दलजीत सिंह एवं विजय सिंह को 02 किलोग्राम 930 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे उक्त चरस जनपद बागेश्वर निवासी एक व्यक्ति से लाकर, क्षेत्र में विशेष रूप से छात्रों एवं वाहन चालकों को बेचकर अवैध धन अर्जित करते थे। उक्त प्रकरण में संलिप्त मुख्य चरस आपूर्तिकर्ता पुलिस कार्रवाई से बचने हेतु लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे थे।
पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही करते हुए नशे की खरीद-फरोख्त से जुड़े व्यक्तियों के संबंध में सूचनाएं एकत्रित की गईं। विवेचना के दौरान सुरागरसी-पतारसी, कॉल डिटेल विश्लेषण तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि बागेश्वर निवासी, खिलाफ सिंह दानू इस तस्करी नेटवर्क का मुख्य आपूर्तिकर्ता है, जो लंबे समय से सह-अभियुक्त दलजीत सिंह को चरस उपलब्ध करा रहा था। प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य संकलित होने पर अभियुक्त खिलाफ सिंह दानू के विरुद्ध धारा-29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा लालकुआं, हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है
पुलिस टीम में।
1.वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल चौहान
2.मुख्य आरक्षी सुनील कुमार
3.मुख्य आरक्षी सुशील-CIU
4.आरक्षी अमित कुमार मौजूद थे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!