सत्याग्रह आत्मा की शक्ति का जागरण , बापू के सत्य-अहिंसा के मार्ग पर लौटना होगा: पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी

 सत्याग्रह आत्मा की शक्ति का जागरण , बापू के सत्य-अहिंसा के मार्ग पर लौटना होगा: पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी

कोटद्वार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज 2 अक्टूबर को माननीय पूर्व कैबिनेट मंत्री , कोटद्वार के गौरव माननीय सुरेन्द्र सिंह नेगी जी के आवास स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं नगर के सम्मानित नागरिकों ने दोनों महान विभूतियों को नमन किया। सर्वप्रथम सभी उपस्थित जनों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और नमन किया।


सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि “महात्मा गांधी का सत्याग्रह केवल राजनीतिक आंदोलन नहीं था, बल्कि यह आत्मा की शक्ति का ऐसा जागरण था जिसने दुनिया को अहिंसा और शांति का मार्ग दिखाया आज समाज में बढ़ती अशांति और हिंसा के बीच हमें बापू के आदर्शों को जीवन में उतारने की आवश्यकता है।

उन्होंने आगे कहा कि “लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर भारत की आत्मा को मजबूती दी। उनका सादगीपूर्ण जीवन और ईमानदारी आज भी हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है*।”
शहर की प्रथम महापौर हेमलता नेगी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि गांधी के सत्य और अहिंसा के विचार तथा शास्त्री का त्याग और सादगी आज की राजनीति व समाज में सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को इन महापुरुषों के मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारा और एकता को स्थापित करने का संकल्प लेना चाहिए
सभा में अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखते हुए कहा कि गांधी जी का सत्याग्रह, अहिंसा और शांति का संदेश तथा शास्त्री जी की सादगी और दृढ़ता, आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श और मार्गदर्शक है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, नगरवासी और समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!