गुमखाल के व्यापारियों को मिली राहत, मार्केट हुआ चौड़ीकरण के दायरे से बाहर

पौड़ी। गुमखाल और सतपुली के बीच नेशनलहाईवे संख्या 534 पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है


जिसके बाद अब कोटद्वार और गुमखाल के बीच चौड़ीकरण का काम भी किया जाएगा जिसमें अब गुमखाल मार्केट को चौड़ीकरण के दायरे से बाहर रखा गया है।
सहायक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग खुशवंत शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय व्यापारियों द्वारा सयुक्त रूप प्रतिनिधि मण्डल बनाया गया जो कि सड़क परिवहन, राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी से मिले और उन्हीं के निर्देश पर गुमखाल मार्केट को चौड़ीकरण के दायरे से बाहर रखा गया।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!