हेड कांस्टेबल करण कुमार ने करी महिला की मदद, बाजार में खोया पर्स व नकदी सकुशल किया बरामद

कोटद्वार। पुलिस की तत्परता बनी भरोसे की मिसाल भीड़भाड़ में खोया महिला का पर्स बाजार चौकी के हेड कांस्टेबल करण कुमार ने सकुशल बरामद कर लिया।
कोतवाली से प्राप्त जानकरी के अनुसार बाजार क्षेत्र में एक महिला का पर्स कहीं खो गया था जिसमें ₹5,000 नगद एक मोबाइल फोन एवं कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। परेशान महिला तत्काल चौकी बाजार, कोटद्वार पहुंची और घटना की जानकारी उन्होंने हेड कांस्टेबल करण कुमार को दी। सूचना प्राप्त होते ही चौकी में नियुक्त हेड कांस्टेबल करण कुमार तथा पी.आर.डी. जवान भूपेन्द्र सिंह ने तत्परता दिखाते हुए बाजार क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की बारीकी से जांच प्रारंभ की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने महिला के खोए पर्स का सटीक लोकेशन ट्रेस किया और पर्स को सकुशल बरामद कर लिया। बरामद पर्स में मौजूद ₹5,000 नगद, मोबाइल फोन और सभी आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित पाए गए, जिन्हें पुलिस टीम ने सकुशल महिला के सुपुर्द किया गया।