राजा भरत की जन्मस्थली कण्वाश्रम में बेखौफ हो रहा है अवैध खनन, खच्चरों के माध्यम से जलसंस्थान के प्रांगण इकठ्ठा किया जा रही खनन सामग्री

 राजा भरत की जन्मस्थली कण्वाश्रम में बेखौफ हो रहा है अवैध खनन, खच्चरों के माध्यम से जलसंस्थान के प्रांगण इकठ्ठा किया जा रही खनन सामग्री

कोटद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त आदेश के बाद भी अवैध खनन पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पा रहा है। राजा भरत की जमस्थली कण्वाश्रम अवैध खनन थमने का नाम नही ले रहा है। इस क्षेत्र में खच्चरों के माध्यम से जलसंस्थान के प्रांगण खनन सामग्री इकठ्ठा किया जा रही।

बताते चले कि इस क्षेत्र में मालन नदी में अवैध खनन हो रहा है। अवैध खनन करने वाले रात दिन इस कार्य में लगे हैं। जिन्हें न पुलिस रोक रही है और न ही तहसील प्रशासन। दूसरी ओर उप खनिज के जगह जगह अवैध भंडारण कर माफिया रोजाना लाखों के वारे न्यारे कर रहे हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली के माध्यम से मालन नदी से अवैध खनन परिवहन किया जा रहा है।

नदियों से चोरी-छिपे उप खनिज लाकर जगह-जगह खनन माफिया द्वारा अवैध तरीके से भंडारण किया गया है। और उन्हें मनमाने दामों पर बेचा जाता है। जिससे वहां खनन माफिया चांदी काट रहे हैं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!