घात लगाये गुलदार ने किया महिला पर हमला, हालत गंभीर

 घात लगाये गुलदार ने किया महिला पर हमला, हालत गंभीर

कोटद्वार। दुगड्डा रेंज में घास लेने जा रही महिला पर झाडी में घात लगाये बैठे गुलदार ने किया हमला… गुलदार के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल.. वन कर्मियों ने घायल महिला को उपचार के लिए राजकीय बेस हॉस्पिटल पहुँचाया जहाँ पर महिला का उपचार जारी…
वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नीलम पत्नी भारत सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी आमसौड रोजाना की तरह अन्य महिलाओं के साथ पशुओं के लिए चारा पत्ती लेने जंगल जा रही थी तभी गुलदार ने हमला कर दिया… जिसमे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी.. अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार झाड़ियों में भाग गया… साथ गयी महिलाओं ने घायल महिला को गांव तक पहुँचाया और वन विभाग को सूचना दी…

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!