कोटद्वार। दुगड़ा रेंज के रामरी पुलिंडा में हाथी ने एक महिला पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
डिप्टी रेंजर रविन्द्र गुसाई से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज
दिन में लगभग 4.00 बजे रामरी पुलिंडा निवासी सरोज देवी पत्नी सुनील जंगल में घास काटने गई थी तभी अचानक हाथी ने उनके ऊपर हमला कर दिया महिला द्वारा शोर मचाने पर हाथी वहां से चला गया आननफानन में वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा सरोज देवी को यहाँ बेस हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।
















Leave a Reply