कोटद्वार। नगर निगम के घमंडपुर इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खेल रहे दो बच्चों को कुचल दिया। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह घटना करीब पौने आठ बजे हुई। दोनों बच्चे सुबह घर से खेलने के लिए जा रहे थे। तभी घमंडपुर में तेज रफ्तार से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया।
मृतक बच्चे का नाम वंश चौहान (10) है, जो दुर्गापुरी निवासी संदीप कुमार का बेटा था। घायल लक्ष्य (12) पुत्र प्रदीप को प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर किया गया है।
दोनों बच्चे घमंडपुर के एक वेडिंग प्वाइंट के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार वेडिंग प्वाइंट के भीतर घुस गई और उन्हें कुचल दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर अपनी जाँच शुरू कर दी है।
















Leave a Reply