पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बिष्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किया जनसंपर्क

कोटद्वार। आज बुधवार को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बिष्ट गढ़वाली ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ “घर-घर भाजपा, हर घर भाजपा” महासंपर्क अभियान के अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा के बलासोड वार्ड 24 में सघन जनसंपर्क कर जनता-जनार्दन से आशीर्वाद मांगा।
वही भाजपा के पूर्व जिलाअध्यक्ष शेलेन्द्र सिंह गढ़वाली ने कहा कि भाजपा के नए कार्यक्रम के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता घर घर तक जा रहे है, भाजपा पार्टी के प्रति जो काम हमने किये है उसको हर घर तक पहुचाने का काम कर रहे है। हर हर भाजपा घर घर भाजपा के तहत घर घर जायेगे। ओर ये अभियान लगातार जारी रहेगा।