सरकारी धन का गबन करने पर पार्षद सहित महिला गिरफ्तार, नगर निगम का एक कर्मचारी फरार

 सरकारी धन का गबन करने पर पार्षद सहित महिला गिरफ्तार, नगर निगम का एक कर्मचारी फरार

कोटद्वार। नगर निगम के नगर आयुक्त ने कोतवाली कोटद्वार पर रिर्पोट दर्ज करायी थी कि नगर निगम कोटद्वार से वर्ष 2017-18 में रू0 23,89,584/- की धनराशि तत्समय काम करने वाले ठेकेदारों के खातों में भुगतान किया गया। जिसके सम्बन्ध में केवल एक पत्रावली वर्ष 2017-18 में कार्य करने के पश्चात भुगतान हो चुका था। तत्कालीन एकाउण्टेन्ट पंकज सिंह रावत द्वारा धोखाधड़ी व कूटरचना कर पुनः वर्ष-2021 में उसी कार्य का भुगतान रू0 17,73,886/- की धनराशि ठेकेदार सुमित्रा देवी को किया गया। वादी द्वारा थाना कोटद्वार पर दर्ज प्रथम सूचना रिर्पोट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0 254/2022, धारा-409/420/467/468/471/120 (बी) भादवि पंजीकृत किया गया। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा आम जनमानस के साथ हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये अभियुक्तगणों की शीघ्र गिरफ्तारी कर घटना का सफल अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस हेतु पुलिस टीम गठित कर विवेचना उपनिरीक्षक संजय रावत के सुपुर्द की गयी। दौराने विवेचनात्मक कार्यवाही ठोस अभिलेखीय/दस्तावेजी एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। विवेचना के दौरान अभियुक्त गाँडीघाट के पार्षद कुलदीप सिंह पुत्र राजपाल काम्बोज का अभियुक्ता सुमित्रा देवी का पूरा काम देखना व भुगतान की धनराशि रू0 17,73,886/- में से 15 लाख रू0 से अधिक स्वयं निकालना व एकाउण्टेन्ट पंकज सिंह रावत के साथ बांटना पाया गया। तमामी विवेचना एवं ठोस अभिलेखीय दस्तावेजों एवं महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर गठित पुलिस टीम द्वारा आज अभियुक्ता सुमित्रा देवी एवं अभियुक्त कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त पंकज सिंह फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!