प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता मनीष भट्ट और डॉ सूफियान ने पेश की मिशाल , निर्धन वृद्धा की आंख का किया सफल ऑपरेशन

कोटद्वार l पौड़ी जिले में पोक्सो मामलों में सपोर्ट पर्सन की भूमिका निभा रहे और सामाजिक कार्यकर्ता मनीष भट्ट ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक असहाय और निर्धन बुजुर्ग महिला का उन्हें कहीं से फोन आया और कहा कि बेटा मैं बहुत परेशान हूं मेरी दोनों आंखों में समस्या आई है अब दिखाई देना बंद सा हो गया है मैं कुछ काम भी नहीं कर पाती हूं।

और अपनी सारी परिस्थितियों से अवगत कराकर मदद की गुहार लगाई। साथ ही कहा कि पहले वे अपनी आंखों के इलाज के लिए हंस फाउंडेशन सतपुली और सीतापुर आई हॉस्पिटल कोटद्वार में दिखा चुकी हूं लेकिन उन्होंने ज्यादा खराब स्थिति के चलते इलाज से इनकार कर दिया । अब पुनः कहीं से इलाज करवा दो जिससे कि मै आगे अपना जीवन यापन कर सकूं। इस संबंध में वे कई जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगा चुकी थी लेकिन कही से कोई सपोर्ट नहीं मिला। तो सामाजिक कार्यकर्ता मनीष भट्ट ने कहा कि वे बाहर किसी बड़े हॉस्पिटल में भी इलाज नहीं करवा सकती थी । और न किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करवाने में सक्षम थी। और फिर इसके लिए एक सहयोगी तो उनके साथ होना भी जरूरी था।

तो इस संबंध में मनीष भट्ट द्वारा कोटद्वार स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक डॉ सूफियान आई हॉस्पिटल के डॉ सूफियान से संपर्क कर मदद के लिए आगे आने को कहा और उस बुजुर्ग माता जी की सारी परिस्थितियों से अवगत कराया। तो डॉ सूफियान एकदम से निशुल्क इलाज के लिए तैयार हो गए। और हाथोंहाथ माता जी का सफल ऑपरेशन कर दिया। और साथ में निःशुल्क दवाएं भी दे दी। और पुनः आगे के चेकअप के लिए भी निश्चित कर दिया। इस तरह सहयोग और राहत प्रदान करने के लिए मनीष भट्ट ने और माता जी ( भागीरथी देवी उम्र 66 वर्ष, सिम्भलचौड़ निवासी) ने भी डॉ सूफियान का हार्दिक आभार प्रकट किया।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!