कोटद्वार । नगर निगम क्षेत्र में लोगो ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि शहर में लगातार नशे का प्रचलन अत्यधिक बढ़ता जा रहा है। नगर की विभिन्न गलियों एवं मोहल्लों में अवैध रूप से शराब की बिक्री खुलेआम की जा रही है।
इसके अतिरिक्त स्मैक, चरस, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों की उपलब्धता भी चिंताजनक रूप से बढ़ रही है. जो कि कोटद्वार जैसे छोटे शहर के लिए अत्यंत गंभीर विषय है।
उन्होंने कहा कि नगर के युवा एवं छात्र वर्ग तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं, जिससे सामाजिक वातावरण दूषित हो रहा है तथा अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है। कई स्थानों पर खुलेआम नशे का कारोबार संचालित होने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं,
जिससे आम जनता में भय एवं असंतोष का माहौल व्याप्त है।
लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन में कहा है कि नगर निगम क्षेत्र में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने हेतु संबंधित विभार्गो को आवश्यक निर्देश प्रदान करने का कष्ट करें। साथ ही नियमित जांच अभियान चलाकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे नगर का वातावरण सुरक्षित एवं स्वस्थ बना रहे।














Leave a Reply