कोटद्वार। अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन देकर पर्यटकों के परिवारों को न्याय दिलाने का अनुरोध किया है।
उन्होंने आगे कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम कश्मीर में लगभग 27 से 28 पर्यटकों को कुछ आंतकवादी दहशतगदों ने भारत के निपराध व्यक्तियों को गोली चलाकर मार दिया और जंगलों में भाग गए। यह बहुत ही शर्मनाक घटना है इसमें केन्द्र सरकार, प्रदेश सरकार तथा सेना को शीघ्र ही कड़ी कार्यवाही करके निकटवती देश पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहिए।
इस मौके पर अध्यक्ष रामप्रकाश जिंदल, महासचिव राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनिल गोयल मौजूद थे।
पहलगाम कश्मीर में हुए आंतकी हमले में शहीद पर्यटकों के परिवारों को मिले न्याय
















Leave a Reply