तेंदुए ने किया एक व्यक्ति पर हमला हालत गंभीर, तेंदुए की हुई मौत

 तेंदुए ने किया एक व्यक्ति पर हमला हालत गंभीर, तेंदुए की हुई मौत

श्रीनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक के जाखी गांव निवासी लक्ष्मण सिंह नेगी (56) पर शुक्रवार देर शाम तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। ग्रामीणों और प्रशासन की टीम ने नेगी को तुरंत श्रीकोट बेस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मण सिंह शाम को अपने घर जाखी से खुमखू जा रहे थे, लेकिन पुरानी जाखी सड़क से 50 मीटर नीचे झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग और देवप्रयाग विधायक विनोद कंधारी से संपर्क कर घटना की जानकारी दी।
कुछ ही देर बाद डांगचौरा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बुद्धि प्रकाश के नेतृत्व में एक टीम जाखी गांव पहुंच गई। तेंदुआ घायल अवस्था में था, जिस पर कुत्तों ने भी हमला कर दिया था। वन विभाग की टीम ने सुबह पांच बजे तेंदुए को अपने कब्जे में ले लिया।
वन क्षेत्राधिकारी बुद्धि प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि तेंदुए के गले में तार का फंदा फंसा हुआ था। जिससे वह घायल हो गया। सुबह उसकी मौत हो गई।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!