सतपुली गुमखाल के बीच चौड़ीकरण का कार्य हुआ तेज, कई परेशानियों के बाद भी काम चालू

सतपुली। मेरठ पौड़ी हाईवे संख्या 534 पर सतपुली गुमखाल के बीच चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है जिसमें कई परेशानियों के बावजूद भी कार्य काफ़ी तेज गति से चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईवे के गुमखाल से सतपुली विस्तारीकरण व डबल लेन सड़क के निर्माण के लिए कई करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। सड़क चौड़ी होने के बाद हाईवे पर आवाजाही सुगम हो जाएगी।
सड़क चौड़ीकरण के लिए सतपुली से गुमखाल के बीच कई बार भारी वर्षा होने के कारण यातायात बा धित हो रहा है लेकिन कंपनी के कर्मचारियों द्वारा तुरंत जेसीबी मशीन से मार्ग जल्द ही रास्ता खुलवा दिया जा रहा है।
साथ ही कंपनी द्वारा सुरक्षा को देखते हुऐ सुरक्षा दीवार भी बनायीं गयी है जो कि 6 मीo, 8मीo से लेकर 12 मी o रहेंगी। जो कि जहाँ भी हाईट ऑफ़ कट रहेगा उसके अनुसार बनायीं जायेगी बताते चले इस कार्य को 2 साल के अंदर बना दिया जायेगा।