भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया जिलाध्यक्ष पवन कुमार का सम्मान समारोह

 भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया जिलाध्यक्ष पवन कुमार का सम्मान समारोह

कोटद्वार। भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियो एंव कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय बजट 2023-24 का अभिवादन एवं नवनियुक्त जिलाअध्यक्ष पवन वर्मा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

प्रेम प्रजापति (प्रदेश सोशल मीडिया सदस्य भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड) ने प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी ओबीसी मोर्चा राकेश गिरी और जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र रावत का आभार जताया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार एवं पुष्कर धामी के नेतृत्व में चल रही भाजपा उत्तराखंड सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। ओबीसी मोर्चा को मजबूती से आगे बढ़ने और सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।
प्रेम प्रजापति द्वारा बताया गया कि लोककल्याणकारी एवं सभी वर्गो के हित को ध्यान में रखते हुए बजट 2023-24 की मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस मौके पर रवि सैनी, विजय अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, दीपक भट्ट, अमित जुयाल,अभय कुमार, हरेन्द्र रावत,विनीत प्रजापति, रवि प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!