घात लगाये बाघ के हमले से वन कर्मी घायल

 घात लगाये बाघ के हमले से वन कर्मी घायल

कोटद्वार। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत कालागढ़ टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट की अदनाला रेंज में बाघ के हमले में एक दैनिक बेतन वन कर्मी बुरी तरह घायल हो गया। वन कर्मी को घायल अवस्था मे राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार भर्ती किया गया है। घटना सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है।

वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कालागढ़ टाईगर रिजर्व फॉरेस्ट की अदनाला रेंज की मुंडियापानी बीट में तैनात वन कर्मी बृजमोहन मंगलवार सुबह अपने अन्य साथियों के साथ गस्त पर निकला था। मुंडियापानी कक्ष संख्या एक में अचानक एक बाघ ने बृजमोहन पर हमला कर दिया। बाघ ने बृजमोहन पर सामने से हमला किया व उसके सिर पर गहरे नाखून लगा‌ दिए। बाघ के हमले में बृजमोहन जमीन पर गिर पड़ा और उसने बाघ के मुंह में हाथ में पकड़ा डंडा घुसा दिया। इस बीच साथ में मौजूद अन्य साथियों ने भी शोर मचाते हुए बाघ पर डंडे से हमला कर दिया। अप्रत्याशित तरीके से हुए इस हमले के कारण बाघ बृजमोहन को मौके पर छोड़ जंगल की ओर भाग गया। अन्य वन कर्मी बृजमोहन को लेकर मुंडियापानी चौकी पहुंचे जहां से उसे उपचार के लिए कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में लाया गया है।

वही अदनाला रेंज के रेंजर नवीन जोशी ने बताया कि रोजाना की तरह सात से आठ वन कर्मी मुंडियापानी बीट में गस्त पर जा रहे थे, जैसे ही उन्होंने चौकी से जंगल में प्रवेश किया तभी बच्चों के साथ घूम रहे बाघ ने दैनिक वेतन वन कर्मी पर हमला कर दिया। इस घटना में दैनिक वेतन वन कर्मी बुरी तरह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार भर्ती कराया गया। जहां पर घायल वन कर्मी की स्थिति स्थिर है, उन्होंने बताया कि हमला करने के बाद बाघ दोबारा से वन कर्मी पर हमला करने आया, लेकिन सात से आठ वन कर्मियों के होने के कारण बाघ घायल अवस्था में वन कर्मी को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!