लेंसीडाउन। उत्तराखंड कांग्रेस की संकल्प यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ डॉ हरक सिंह रावत के साथ नेता सूर्यकांत धस्माना, सुरवीर सिंह सजवान और धीरेन्द्र प्रताप लेंसीडाउन पहुंचे उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों बड़ी संख्या कार्यक्रम में शामिल रहे।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर हमला बोला और जनता से बदलाव का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा को हर जगह जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्हेंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार में उत्तराखंड की बेटी अंकिता को अभी तक न्याय नहीं मिला जिसकी जिम्मेदार भाजपा सरकार है और उनके नेता दोषियों को बचा रही है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ हरक सिंह रावत ने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और बिगड़ती कानून व्यवस्था से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने राम मंदिर के में हुई चोरी के मामले में सरकार के लोगों राक्षस बताया है उन्होंने कहा कि जो राम को लाए है नारे के साथ अपनी सरकार लाए है वहीं राम के मंदिर में चोरी कर रहे है उन्होंने लेंसीडाउन की जनता से कहा है की वो इस बार बढ़चढ़कर कांग्रेस के उम्मीदवार को वोट डालने की अपील की और पौड़ी जिले में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने का आग्रह किया ।












Leave a Reply