नैनीडांडा में गुलदार के हमले में महिला की मौत: देखें वीडियो

पौड़ी । लैसडौन विधानसभा के नैनीडांडा ब्लॉक के बढ़ासी गांव में गुलदार ने घास लेने गई 66 साल की सुशीला देवी पत्नी स्व.अनूप बिष्ट को पना निवाला बना लिया।


घटना से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। गुलदार के हमले से आक्रोशित ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

यूकेडी नेता कुलदीप रावत ने बताया कि लगातार क्षेत्र में गुलदार के हमलों में ग्रामीण अपनी जान गंवा रहे है। आरोप लगाया कि वन विभाग और प्रशासन कुंभकरण की नींद सो रहा है। ग्रामीणों ने शासन व प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए जल्द गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
इधर, सीडीओ पौड़ी अशोक जोशी ने बताया कि मौके पर मृतक का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम भरकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया कि वन विभाग को क्षेत्र में वन विभाग की टीम तैनात की गई है। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अकेले ना जाने और सतर्क रहने की अपील की है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!