पौड़ी। गढ़वाल लोक सभा क्षेत्र के नवगठित कोटद्वार एवं श्रीनगर नगर निगमों तथा विस्तारित नगर निकाय क्षेत्रों में निवास कर रहे नागरिकों को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी द्वारा उठाए गए मुद्दे पर केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सकारात्मक संज्ञान लिया है।

क्षेत्र की जनता की इस महत्वपूर्ण समस्या के समाधान के लिए शीघ्र उचित निर्णय का आश्वासन देने पर सांसद अनिल बलूनी ने मंत्री हरदीप सिंह मंत्री का हार्दिक आभार और जनहित के इस विषय को प्रभावी ढंग से केंद्र सरकार के समक्ष रखने के लिए ने धन्यवाद दिया।
केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मिले सांसद अनिल बलूनी














Leave a Reply