कोटद्वार। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आज कोटद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधा। गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर प्रधानमंत्री जनता से जरूरत के सामान के उपयोग और खरीद पर संयम बरतने की अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर खुद और उनकी पार्टी के नेता उसी अपील के विपरीत आचरण कर रहे हैं।

oplus_0
उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री देश की जनता को नसीहत दे रहे हैं तो उन्हें अपनी पार्टी के नेताओं को भी उसी तरह की नसीहत देनी चाहिए। गोदियाल ने कहा कि देश में महंगाई और आम जनता की परेशानियों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि सरकार केवल बयानबाजी तक सीमित है।

oplus_0
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए विरोध जताया।












Leave a Reply