भक्ति एवं श्रद्धा के साथ कोटद्वार पहुंची श्री विश्वनाथ माँ जगदीशिला डोली यात्रा

कोटद्वार। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री विश्वनाथ माँ जगदीशिला डोली यात्रा धूमधाम एवं भक्तिमय वातावरण के बीच कोटद्वार पहुंची। नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

डोली यात्रा नगर भ्रमण करते हुए मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में डोली के विश्राम के दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल , पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हर वर्ष की भांति पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी का यात्रा में विशेष योगदान रहा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा हमारी आस्था, संस्कृति और लोक परंपराओं का महत्वपूर्ण प्रतीक है, जिसे वर्षों से श्रद्धा एवं भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वनाथ एवं माँ जगदीशिला का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की उन्नति एवं जनकल्याण की कामना की।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!