गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के करीबी विपिन कैंथोला हो सकते विधानसभा यमकेश्वर से भाजपा के उम्मीदवार

यमकेश्वर। पुख्ता सूत्रों के हवाले से खबर है कि पौड़ी जिले के विधानसभा यमकेश्वर के चुनाव में गढ़वाल सांसद के बहुत ही करीबी विपिन कैंथोला भाजपा के उम्मीदवार के रूप में खड़े हो सकते है।

बताते चले कि विपिन कैंथोला अपनी टीम के साथ विधानसभा यमकेश्वर में सक्रिय हो गए वहां गांव गाँव जाकर स्थानीय जनता से मिलकर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बता रहे है।

और भाजपा सरकार की उपलब्धियो के बारे में लोगों विस्तार पूर्वक बता रहे है। वहीं विधानसभा कोटद्वार के मेयर के 2025 के चुनाव में भी उनका नाम भाजपा से फाइनल माना जा रहा था।

लेकिन किसी कारणों की वजह से उनका टिकट पक्का नहीं हो पाया अब विधानसभा यमकेश्वर में उनकी सक्रियता से विपक्ष की पार्टियों में खलबली मची हुई है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!