कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल , मुख्य अग्निशमन अधिकारी पौड़ी गढ़वाल के अनुपालन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी कोटद्वार Lfm भूपेश त्यागी के नेतृत्व में आगामी कांवड़ यात्रा 2026 के दृष्टिगत फायर सर्विस कर्मचारी व स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर नीलकंठ महादेव मंदिर

परिसर का अग्नि सुरक्षा दृष्टिकोण से फायर रिस्क निरीक्षण किया गया। व नीलकंठ मंदिर क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए जन जागरूकता रैली निकाली गई व सभी होटल ,ढाबा संचालकों/ स्वामियों को अग्निशमन यंत्रों को चलाने का प्रशिक्षण दिया गया साथ ही फायर ऑडिट/निरीक्षण किया गया, जिसमें प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता का निरीक्षण किया गया व निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने व अग्निशमन उपकरणों को सदेव कार्यशील दशा में रखने हेतु निर्देशित किया गया।
कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर फायर सर्विस अलर्ट















Leave a Reply