डॉ. गौरव जोशी ने पीएचडी की उपाधि अर्जित की, क्षेत्र में खुशी की लहर

कोटद्वार। समाजसेवी डॉ. गौरव जोशी ने पंडित मदन मोहन मालवीय के शैक्षिक विचारों का अध्ययन करते हुए नई शिक्षा नीति-2020 के संदर्भ में हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय, पोखड़ा से डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि सफलतापूर्वक अर्जित की है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।

अपनी इस उपलब्धि पर डॉ. गौरव जोशी ने कहा कि पितरों के आशीर्वाद, माता-पिता एवं धर्मपत्नी के सहयोग और गुरुजनों के मार्गदर्शन से ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं। उन्होंने अपने शोध पर्यवेक्षक डॉ. पचौरी, डॉ. एम.के. वर्मा, पीएचडी डीन शैलेश सर तथा गाइड डॉ. सारिका गोयल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन ने शोध कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वहीं, ज्ञान सरोज अकादमी, भाबर दुर्गापुर के संचालक धर्मेश खंतवाल ने डॉ. गौरव जोशी को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा मनुष्य के भीतर अच्छे विचारों का निर्माण करती है और उसके जीवन को सही दिशा प्रदान करती है। शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना या शिक्षित होना ही नहीं, बल्कि व्यक्ति के विचारों, संस्कारों और व्यक्तित्व का समग्र विकास करना भी है।
उन्होंने कहा कि डॉ. गौरव जोशी की यह उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में अध्ययन, शोध और सकारात्मक सोच के महत्व को रेखांकित करती है। उनकी सफलता अन्य युवाओं को भी उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!