गुमखाल से सतपुली तक चौड़ीकरण का कार्य शुरू, जनता ने ली राहत की सांस, देखिए वीडियो

सरकार के विकास कार्यों की जनता ने की सराहना
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल में अधिकतर सड़क हादसों का केंद्र गुमखाल और सतपुली के बीच होता है। सड़क हादसों में कई लोगों की जीवनलीला समाप्त हो गई।
लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रदेश सरकार अब गंभीर हो गई है और कई जिलों में सड़कों का जाल बिछाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कोटद्वार-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतपुली तक का चौड़ीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़कों का चौड़ीकरण होने के बाद सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा।
जानकारी के मुताबिक गुमखाल सतपुली मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। चौड़ीकरण कार्य शुरू होने से जनता में खुशी की लहर है।
गुमखाल निवासी रोहित शर्मा, मोनू सिंह, सुशील नेगी, दीपक रावत ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से गुमखाल से सतपुली तक चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया है।

सड़क बनने के वाहन दुर्घटनाओं में कमी आ जाएगी। साथ ही बाहरी राज्यों से चारधाम यात्रा को जाने वाले श्रद्धालु इसका लाभ ले सकेंगे। कहा कि चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है, जल्द ही यह मार्ग तैयार हो जाएगा।

सड़क निर्माण कार्य में स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। जनता ने भी सरकार की ओर से चलाए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की है। कार्यदायी संस्था ने बताया कि यह कार्य दो वर्ष के अंतराल में पूरा कर लिया जाएगा। इसका लाभ स्थानीय जनता के साथ-साथ बाहरी राज्यों से चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा।