पुलिस ने पौने 3 लाख की स्मैक के साथ 2 नशा तस्करो को किया गिरफ्तार

 पुलिस ने पौने 3 लाख  की स्मैक के साथ 2 नशा तस्करो को किया गिरफ्तार

युवाओं को नशे की लत में धकेलने चले पैडलरों को पौड़ी पुलिस ने खिलायी जेल की हवा
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में नशे के विरूद्ध पौडी पुलिस का लगातार प्रहार जारी

मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा जनपद में नशीले मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर धर-पकड़ करते हुये वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है।

जिसके क्रम में शेखर चन्द्र सुयाल अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन/ विभव सैनी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव व प्रभारी सीआईयू मौ0 अकरम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग नशा तस्कर मोहम्मद इमरान से 10.20 ग्राम स्मैक, 2. महफूज से 10.38 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण।
अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हमनें यह स्मैक नजीबाबाद के किसी अनजान लड़के से ली जो स्मैक को बरेली से लाया था। जिसको हम दोनों स्मैक को उससे खरीदकर कोटद्वार क्षेत्र में बेचने के किये लाये थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी की जनता से अपील:-*
यदि किसी व्यक्ति को नशे के सम्बन्ध में कोई सूचना प्राप्त होती है कि कोई व्यक्ति नशे के कार्यों में संलिप्त रहता है या कोई किसी सार्वजनिक स्थान पर नशा कर रहा है तो उसकी सूचना मो. न. 7060470047 पर दें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। पौड़ी पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम / अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
पुलिस टीम में।
1. प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव
2. प्रभारी निरीक्षक सीआईयू मौ0 अकरम सी0आई0यू0 कोटद्वार
3. उपनिरीक्षक श्री कमलेश शर्मा – CIU
4. उपनिरीक्षक नवीन पुरोहित
5. मुख्य आरक्षी 186 ना0पु0 शशिकांत त्यागी-CIU
6. मुख्य आरक्षी 68 नापु संतोष-CIU
7. मुख्य आरक्षी 108 नापु उत्तम-CIU
8. आरक्षी 202 ना0पु0 श्री राहुल फोर-CIU
9. आरक्षी 122 ना0पु0 आशीष-CIU
10. आरक्षी 411 ना0पु0 श्री हरीश – CIU
11. मुख्य आरक्षी 178 ना0पु0 लवकेश
12. आरक्षी 287 ना0पु0 पवनीश कुमार
13. महिला आरक्षी 477 ना0पु0 नेहा -CCTNS शामिल थे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!