कुदरत का करिश्मा महिला के पेट से निकाली 10 किलो की रसौली, डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन

रिपोर्ट में पेट में एक गोला होने की बात सामने आई।
कोटद्वार। राजकीय बेस अस्पताल के सर्जन डॉ. सतीश कुमार ने एक महिला का सफल ऑपरेशन कर उसके पेट से 10 किलो रसोली निकाली। एकेश्वर ब्लॉक के ककतून गांव श्रीकोटखाल की गीता (40) का पेट कुछ महीनों से बड़ा हो रहा।
एमआरआई के बाद महिला के पेट में रसौली की पुष्टि हुई। छह को वरिष्ठ सर्जन डॉ. सतीश कुमार ने उसका ऑपरेशन किया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के समय पेट में पहले छोटा कट लगाया, लेकिन पेट के अंदर बहुत बड़ी रसौली देखकर वे दंग रह गए। गीता ने तीन जनवरी को राजकीय बेस अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ के पास पहुंची। चडॉक्टर ने जांच के बाद पाया कि उसके पेट में बच्चा नहीं है और उसे सर्जन के पास भेज दिया। सर्जन ने जांच के बाद महिला को अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी।
करीब एक घंटे तक ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से 10 किलो की रसौली बाहर निकाली। कहा कि कुछ और दिन रसोली महिला के पेट में रह जाती तो उसके जीवन को खतरा हो सकता था।