कोटद्वार। नगर निगम के वार्ड न0 13 गैराज मार्ग में घनी आबादी के बीच कई वेल्डिंग की दुकानें खुली है। लेकिन ताजुब्ब की बात यहां है कि कोई भी दुकानदार अग्निशमन उपकरणों का उपयोग नहीं करता जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
बताते चले कि यहां बहुत बड़ा घनी आबादी वाला क्षेत्र है जहां कई दुकानदारों ने बड़ी- बड़ी गैस वेल्डिंग रखी हुई है और दिन रात बड़ी से छोटी गाड़ियों पर यहां वेल्डिंग की जाती है। लेकिन इन लोगों ने अग्निशमन का कोई भी उपकरण यहां रखा हुआ नहीं है ।
दमकल विभाग का भी इन लोगों पर कोई ध्यान नहीं जाता जिस कारण इन दुकानदारों के हौसले इतने बुलंद है की यहां लोगों के जान के साथ खिलवाड़ कर रहे है।















Leave a Reply