कोटद्वार। शहर के ग्रास्टनगंज क्षेत्र में एक गुलदार ने कुत्ते को अपना निवाला बना लिया गया। इसके बाद स्थानीय निवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। बताते चले कि इस क्षेत्र में कई दिनों से गुलदार और हाथियों का आतंक बना हुआ है जिससे डरे सहमे ग्रामीणों ने अकेले घर से निकलना बंद कर दिया है।
यहां पर कुछ दिन पहले एक गुलदार ने एक व्यक्ति पर भी हमला कर दिया और कई बार गुलदार लोगों को दिखाई भी दिया है । साथ ही इस क्षेत्र में एक मादा हाथी और उसका बच्चा भी कई दिनों से यहां घूम रहा है। उसके बाद से ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है ।







Leave a Reply