सतपुली। सतपुली-दुधारखाल मोटर मार्ग पर दंगलेश्वर मंदिर के समीप शनिवार शाम स्कूटी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में स्कूटी सवार रणवीर सिंह रावत (50) निवासी खड़खोली खाई के गिरने से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए हंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थानाध्यक्ष सतपुली अनिल चौहान ने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे रणवीर रावत स्कूटी से सतपुली-दुधारखाल मार्ग पर जा रहे थे। इसी दौरान दंगलेश्वर मंदिर के समीप उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई । हादसे में खाई में गिरने से रणवीर घायल हो गए। इसके बाद उन्हें हंस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
दुधारखाल मार्ग पर स्कूटी खाई में गिरी, एक घायल















Leave a Reply