पौड़ी। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से संबद्ध डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय महाविद्यालय वेदीखाल में छात्रसंघ चुनाव चुनाव में NSUI समर्थित प्रत्याशियों ने सभी पदों पर जीत दर्ज की।
जारी परिणाम सूची के अनुसार अध्यक्ष पद पर शुभम रावत, महासचिव पद पर पूजा और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR) पद पर मयंक रावत विजयी रहे। वहीं सहसचिव पद पर सुमिषा तथा कोषाध्यक्ष पद पर नंदिता जोशी निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
परिणाम सामने आने के बाद NSUI समर्थकों में उत्साह का माहौल है। समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का स्वागत करते हुए छात्रहितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही।
कॉलेज में हुए छात्रसंघ चुनाव के परिणामों को लेकर छात्रों में भी उत्साह देखने को मिला। निर्वाचित पदाधिकारियों के सामने अब महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाने की जिम्मेदारी होगी।
वेदीखाल महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में NSUI का दबदबा, सभी प्रमुख पदों पर जीत













Leave a Reply