महंगाई ,बेरोजगारी व भ्रस्टाचार को लेकर कांग्रेस में आक्रोश उतरे सड़को पर
कोटद्वार। विधानसभा चुनाव में महज कुछ महीने ही शेष बचे हुए हैं। जिसमें पार्टी के नेता जनता के बीच जाकर अपनी उपलब्धियां बताने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे है।
कांग्रेस के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में आम जनता व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कलालघाटी में एकत्र होकर महंगाई बेरोजगारी और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकालकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार का दूर-दूर तक विकास से कोई नाता नहीं है और इस भाजपा सरकार के द्वारा केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया है और खासकर कोटद्वार विधानसभा में स्थानीय विधायक के द्वारा कोई भी विकास की नींव नहीं रखी गई है। जिससे कोटद्वार की जनता अपने को छला हुआ महसूस कर रही हैं। अगर 2022 में कांग्रेस की सरकार आती है तो कोटद्वार से विकास प्राधिकरण समाप्त किया जाएगा और कोटद्वार विधानसभा को विकाश की बुलंदियों तक पंहुचाया जाएगा।