कोटद्वार। जिला भेषज संघ कोटद्वार के संचालक मंडल के चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां चरम सीमा पर है।13 जुलाई को डीसीडीएफ के संचालक मंडल डायरेक्टर पदों को लेकर मतदान होना है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अपना बोर्ड बनाए जाने को लेकर अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतरा है।
इसी बीच कोटद्वार निर्वाचन क्षेत्र के दो वार्डो के लिए चुनाव होना है। इसमें एक महिला आरक्षित वार्ड है और एक सामान्य सीट है। जिसमें महिला आरक्षण सीट पर भाजपा द्वारा शोभा बहुगुणा को मैदान में उतरा गया और वहीं सामान्य वार्ड पर लाजपत राय भाटिया को मैदान में उतरा गया । परंतु भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक राजेंद्र जखमोला के द्वारा नामांकन भरने के बाद भाजपा के अंदर हड़कंप मच गया है ।
अगर सूत्रों की माने तो राजेंद्र जखमोला इस वार्ड से चुनाव लड़ने के लिए सहकारिता प्रकोष्ठ के नेताओं के सामने समय पर अपने दावेदारी जता चुके थे। परंतु अपनी राजनीतिक वर्चस्व को बनाए रखने के लिए कुछ लोगों के द्वारा उनकी दावेदारी को खारिज कर दिया गया और उनकी जगह दूसरे प्रत्याशी को मैदान में उतारा । आपको बताते चलें कि राजेंद्र जख्मोला के साथ संघ के कई बड़े पदाधिकारी मौजूद है और उन्होंने उनकी की दावेदारी पर अपनी सहमति भी जताई थी परंतु वर्चस्व की इस लड़ाई में संघ की इस बात को नकार दिया अब 13 जुलाई को मतदान होना है। जिसको लेकर दोनों खेमें इस समय मैदान में आमने-सामने हैं। अब देखना यह है कि चुनाव परिणाम किसके पक्ष में आता है। लेकिन एक बात तो तय है कि चुनाव परिणाम कुछ भी हो लेकिन कुछ नेताओं को आने वाले समय में संघ की नाराजगी का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।














Leave a Reply