उत्तराखंड बार काउंसिल के नव निर्वाचित सदस्य कुलदीप कुमार का कोटद्वार में भव्य स्वागत

कोटद्वार: उत्तराखंड बार कौंसिल के नव निर्वाचित सदस्य कुलदीप कुमार का बार भवन कोटद्वार में भव्य स्वागत किया गया। बार एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा बुके एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अधिवक्ताओं द्वारा उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। उत्तराखंड बार कौंसिल के सदस्य कुलदीप कुमार द्वारा सभी अधिवक्ताओं का आभार प्रकट करते हुए अधिवक्ताओं से सभी समस्याओं के समाधान का पूरा आश्वासन देते हुए कहा कि अधिवक्ताओं के लिए इस बार बेहतरीन कार्य किए जाएंगे।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अजय पंत, जसबीर राणा, नरेंद्र गुसांई,मुकेश कबटियाल,बिजेंद्र राणा, अनिल खंतवाल,अरविंद चौधरी, सुनील खत्री, कुँवर सिंह आर्य,योजना शर्मा, प्रवेश रावत, अविरल पंत, सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!