पौड़ी। थाना धुमाकोट पुलिस ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
बताते चले कि सोनू उर्फ तोफीक जो रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर ट्रक चालक है।
उसने अपने फेसबुक स्टेटस पर एक आपत्तिजनक और संवेदनशील फोटो पोस्ट की थी, जिससे स्थानीय जनता की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
जनता की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए धुमाकोट पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
धुमाकोट पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार














Leave a Reply