महिला पर हमला करने वाला गुलदार पिंजरे में कैद: देखें वीडियो

उत्तराखंड। रामनगर वन प्रभाग की कोटा रेंज के ग्राम चोपड़ा में महिला पर हमला करने वाले गुलदार को आखिरकार वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया है,


बीते दिनों इस गुलदार ने गांव की एक महिला पर हमला कर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया था,
घटना के बाद वन विभाग लगातार गुलदार की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए था और उसे पकड़ने के लिए विशेष अभियान चला रहा था,अब गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है.
जानकारी के अनुसार ग्राम चोपड़ा निवासी उमा देवी 18 जून को जंगल से सटे सिंचाई गूल से पानी लेने गई थीं, इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया,महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद अन्य महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद गुलदार जंगल की ओर भाग गया,घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था और ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की थी.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!