कोटद्वार। पौड़ी गढ़वाल कोटद्वार के प्रसिद्ध बाबा सिद्धबली धाम में और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में गुलदार (तेंदुआ), हाथी और ।
जंगली जानवरों का आतंक लगातार बना हुआ है। जलवायु परिवर्तन के कारण ये जानवर रिहायशी इलाकों में भी घुस रहे हैं। हमलों में हो रही बढ़ोतरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
भोजन की तलाश में तेंदुए लगातार गांवों और कस्बों की ओर आ रहे हैं। अभी हाल में ही मंदिर के मुख्य मार्ग पर एक व्यक्ति को गुलदार ने घायल भी कर दिया था।
और बीती रात को कोटद्वार के बाबा सिद्धबली धाम में हाथियों के झुंड ने लोगों की दुकानों को काफी नुकसान भी पहुंचाया है। वहीं स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने और वन विभाग को गश्त बढ़ाने की मांग भी की है।















Leave a Reply