कोटद्वार । लैन्सडौन वन प्रभाग कोटद्वार के अन्तर्गत वर्ष 2026-27 में “हरेला पर्व” 16 जुलाई 2027 के शुभ अवसर पर जन-जागरूकता एवं अधिकाधिक वृक्षारोपण किया जायेगा, जिससे हरेला वृक्षारोपण-2026 अभियान के अवसर पर निम्न प्रमुख अपील की जाती है।
1. हरेला पर्व पर एक पौध अवश्य लगाएँ प्रकृति को हरा-भरा बनाएँ।
2. वृक्ष लगाएँ उनका संरक्षण करें और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण दें।
3. जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएँ।
4. अपने घर, विद्यालय, कार्यालयों और गाँव के आस-पास पौधारोपण करें।
5. केवल पौधा लगाना ही नहीं, उसकी नियमित सम्पूर्ण देखभाल भी हमारी जिम्मेदारी है।
6. दैनिक जीवन में प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।
7. हरेला पर्व को जन-भागीदारी का उत्सव बनाएँ और परिवार सहित वृक्षारोपण करें।
8. आज लगाया गया एक पौधा कल का सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य होगा।
9. एक व्यक्ति, एक पौधा हर वर्ष हरेला के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण का संकल्प लें।
10. आइए, हरेला पर्व पर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लें।
मेरा पौधा मेरी जिम्मेदारी हरेला मनाएँ वृक्ष लगाएँ पर्यावरण बचाएँ।















Leave a Reply