लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग पर सभी वाहनों की आवाजाही खोलने के लिये cec चेयरमैन से मिले गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी

दिल्ली। आज सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी (CEC) के चेयरमैन चंद्र प्रकाश गोयल से लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग से जुड़े सर्वोच्च न्यायालय के आदेश में उल्लेखित “कमर्शियल वाहन” शब्द को लेकर उत्पन्न भ्रम एवं स्थानीय जनता की समस्याओं के निराकरण के लिये गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने भेंट की व इस संदर्भ में एक प्रतिवेदन भी दिया ।


बताते चले कि कोटद्वार एवं आसपास के क्षेत्रों के अधिकांश नागरिक देहरादून एवं हरिद्वार आवागमन हेतु मिनी बस, टैक्सी, मैक्स वाहन एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। यह मार्ग क्षेत्रीय जनता के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार, रोजगार एवं दैनिक आवश्यकताओं तक पहुंच का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

साथ ही चेयरमैन चंद्र प्रकाश गोयल ने भरोसा दिलाया कि सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी स्थानीय लोगों की समस्याओं एवं जनहित के पहलुओं को गंभीरता से समझते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय की अनुशंसा करेगी।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!