यमकेश्वर और गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय बनाने की माँग को लेकर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की भेंट

पौड़ी। गढ़वाल के लोकप्रिय सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मिलकर उन्हें शिक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त प्रभार मिलने पर शुभकामनाएं दी है।
इस अवसर पर उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की अपनी मांग को पुनः दोहराते हुए अनिल बलूनी ने उनसे आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने रामनगर, यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र एवं देवप्रयाग में भी केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना का भी अनुरोध किया।


केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी इस महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मकता के साथ आवश्यक कार्रवाई हेतु आश्वस्त किया।
बताते चले कि इन क्षेत्रों में केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना से स्थानीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे और पहाड़ के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!