कोटद्वार। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कोटद्वार की सियासत में अभी से चर्चाएं तेज होने लगी हैं। नगर निगम के मेयर शैलेंद्र रावत से जब आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी तैयारी और इस बार चुनावी मैदान में उतरने के सवाल पर बात की गई तो उन्होंने अपने जवाब में पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता स्पष्ट की।
शैलेंद्र रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में पार्टी हाईकमान का ही अंतिम फैसला होता है, यदि उन्हें जिम्मेदारी दी जाती है तो निश्चित रूप से ही वह अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और पार्टी हाई कमान के आदेश का पालन करेंगे।














Leave a Reply