कोटद्वार। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन रोड पर व्यापारियों का रेलवे स्टेशन कोटद्वार द्वारा जगह खाली कराने के लिये प्रशासन ने उन्हें नोटिस दे दिया है। नोटिस मिलने के बाद से ही व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी कर रखा है। जिसमें व्यापारियों ने मांगे पूरी न होने पर कल मंगलवार को बाजार बंद करने की चेतावनी दी है।
बताते चले कि रेलवे स्टेशन के बाहर कई व्यापारियों की दुकानें है जो कई सालों से यहां व्यापार कर रहे है। रेलवे का फरमान जारी होने के बाद प्रभावित दुकानदारों ने शासन से दूसरी जगह शिफ्ट होने की गुहार लगाई जिसमें सकारात्मक आश्वासन न मिलने के बाद प्रभावित व्यापारियों ने अपना अनिश्चितकालीन हड़ताल कर आंदोलन जारी रखा है ।
रेलवे स्टेशन से दुकान हटाने के विरोध में कल रहेगा बाजार बंद
















Leave a Reply