पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने लिया भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद

कोटद्वार । नगर निगम के झंडीचौड़ स्थित भगवान बजरंगबली मंदिर में आयोजित धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण के बीच आयोजित कार्यक्रम में नेगी जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूती मिलती है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी का आत्मीय स्वागत किया और उनसे क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!