कोटद्वार। कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन रोड पर व्यापारियों का रेलवे स्टेशन कोटद्वार द्वारा जगह खाली करने का फरमान जारी होने के बाद व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है।
जिसमें व्यापारियों की महिलाओं भी धरने प्रदर्शन पर बैठ गई है। व्यापारियों ने मांगे पूरी न होने पर आने वाले मंगलवार को बाजार बंद करने की चेतावनी दी है।
बताते चले रेलवे स्टेशन के बाहर कई व्यापारियों की दुकानें है जो कई सालों से यहां व्यापार कर रहे है।
रेलवे का फरमान जारी होने के बाद प्रभावित दुकानदारों ने शासन से दूसरी जगह शिफ्ट होने की गुहार लगाई जिसमें सकारात्मक आश्वासन न मिलने के बाद प्रभावित व्यापारियों ने।
अपना अनिश्चितकालीन हड़ताल कर आंदोलन जारी रखा है । व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण भाटिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सकारात्मक कार्यवाही नहीं होती है ।
कोटद्वार का पूरा व्यापार मंडल प्रभावित दुकानदारों के समर्थन में अनिश्चितकालीन बाजार बंद रखा जायेगा।















Leave a Reply